BA Semester-3 DarshanShastra - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-3 दर्शनशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-3 दर्शनशास्त्र

बीए सेमेस्टर-3 दर्शनशास्त्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2642
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-3 दर्शनशास्त्र : सर्ल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मनोवैज्ञानिक सुखवाद से आप क्या समझते हैं? समीक्षा कीजिए।

अथवा
"सुख उत्तेजक है, कर्मों का साध्य नहीं।' व्याख्या कीजिये।
अथवा
मनोवैज्ञानिक सुखवाद का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
अथवा

मनोवैज्ञानिक सुखवाद का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। यह नैतिक सुखवाद से कैसे भिन्न हैं।

उत्तर -

मनोवैज्ञानिक सुखवाद

मनोवैज्ञानिक सुखवाद के अनुसार, मनुष्य स्वभाव से ही सुख की खोज करता है तथा दुःख से दूर भागता है।

वैन्थम के अनुसार "प्रकृति ने मनुष्य को सुख और दुःख नामक दो सर्वशक्तिमान स्वामियों के अधीन रखा है, उनको ही यह संकेत करना है कि हमें क्या करना चाहिए और हम क्या करेंगे।'

"Nature has placed man kind under the governance of two soverance masters, pain and pleasure. It is for them alone to point out what we ought to do as well as what we shall do."  Bentham

प्रत्येक व्यक्ति इन कार्यों को करना चाहता है जो उन्हें सुख देता है। सिरेनेक्स तथा एपीक्यूरियन्स के अनुसार वस्तुएँ स्वयं साध्य नहीं हैं, अपितु सुख का साधन मात्र हैं।

मिल के अनुसार "किसी वस्तु की इच्छा करना और उसको सुखदायक पाना, उससे भागना और उसे सुखमयं समझना सर्वथा अपृथक तथ्य है अथवा एक ही तथ्य के दो रूप हैं। एक वस्तु को वांछनीय समझना ओर उसको सुखकर समझना एक ओर वही बात है किसी वस्तु को उसके विचार के सुखकर होने के अनुपात के अतिरिक्त चाहना एक ओर भौतिक और आध्यात्मिक असम्भावना है।'

"......desiring a thing and finding it pleasant aversion to it and thinking of it as painful, are phenomena entirely inseparable, rather two parts of the same phenomenon, to think of an object as desirable and think except in proportion as the idea of it is pleasant, is a physical and metaphysical impossibility.”  Mill

अतः कहा जा सकता है कि व्यक्ति स्वभाववंश सुख प्राप्ति की ओर उन्मुख होता है क्या सुख प्राप्ति ही व्यक्ति के जीवन का अन्तिम लक्ष्य है।

मनोवैज्ञानिक सुखवाद की आलोचना

मनोवैज्ञानिक सुखवाद की आलोचना में निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं 

(1) मनोवैज्ञानिक सुखवाद नैतिक सिद्धान्त नहीं है - मनोवैज्ञानिक सुखवाद एक नैतिक सिद्धान्त नहीं है अपितु एक तथ्यात्मक सिद्धान्त है। मैकेन्जी के अनुसार नैतिक सुखवाद का मनोवैज्ञानिक सुखवाद से सामंजस्य नहीं हो सकता। नैतिक नियम सार्वभौम होते हैं उनका किसी देश-काल में परिवर्तन नहीं होता। परन्तु तथ्यात्मक नियम सार्वभौम होते हैं। ये परिस्थितियों पर निर्भर होते हैं।

ग्रीन के अनुसार, "एक व्यक्ति जोकि केवल प्राकृतिक शक्तियों का परिणाम है उसे नैतिक नियमों का पालन करने का आदेश देना निरर्थक है।'

(2) मनोवैज्ञानिक सुखवाद मनोविज्ञान सम्मत नहीं है - मनोवैज्ञानिक सुखवादी अपने सिद्धान्त को मनोविज्ञान पर आधारित मानते हैं परन्तु वास्तव में यह सिद्धान्त मनोविज्ञान के अनुरूप नहीं है। यथार्थ रूप में मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया इस प्रकार है -

1. कर्म की अनुभूति,
2. वस्तु की इच्छा
3. वस्तु की प्राप्ति,
4. सुखानुभूति।

मनोवैज्ञानिक सुखवाद ने इनमें अन्तर नहीं किया है। मनोवैज्ञानिक सुखवाद की त्रुटियों को स्पष्ट करते हुए रैशडल महोदय ने कहा है, "समस्त इच्छाओं की सन्तुष्टि में निःसंदेह सुख है, परन्तु यह इस बात से बिल्कुल भिन्न बात है कि वस्तु की इच्छा इसलिए की जाती है क्योंकि उसे सुखकर समझा जाता है। सुखवादी मनोविज्ञान में क्रम भंग दोष है। वह गाड़ी को घोड़े के आगे रख देता है। वास्तव में कल्पित सुखदायकता इच्छा से उत्पन्न होती है, इच्छा कल्पित सुखदायक से उत्पन्न नहीं होती है।'

"There is undoubtedly pleasure in the satisfaction of all desire. But that is very different thing from asserting that the object is desired because it is thought of as pleasant. The hedonistic psychology involves is hysteron proteron, it puts the cart before the horse. In reality the imagined pleasantness is created by the desire and not the desire by the imagined pleasantness."  - Rashdall

सुखकर विचार सुख से भिन्न है

मनोवैज्ञानिक सुखवाद में भ्रमवश सुख के विचार तथा सुखकर विचार को एक मान लेते हैं जबकि दोनों में स्पष्ट अन्तर है। व्यक्ति द्वारा सदैव चुनी हुई वस्तु सुखकर होती है परन्तु व्यक्ति हमेशा सुख को नहीं चुनता। मनुष्य किसी वस्तु का चुनाव इसलिए करता है क्योंकि वह वस्तु सुख चुनाव का सक्रिय कारण हो सकती है परन्तु यह चुनाव का मूल कारण नहीं मानी जा सकती। इसके अतिरिक्त अन्य आलोचनाएँ भी की गई हैं, जैसे- 

(1) तृप्ति इच्छाओं के उपरान्त होती है - मैकेन्जी ने कहा है कि "कुछ इच्छाओं के तृप्त होने पर ही सुख होता है और इच्छाएँ तृप्ति होने से पूर्व होनी चाहिए।"

(2) सुख शब्द द्विअर्थक है - मैकेन्जी के अनुसार यह तथ्य कि हम सुख चाहते हैं इस बात का प्रमाण नहीं है कि हम सुख की अनुभूति चाहते हैं। 

(3) सुखवाद में विरोध होता है - मैकेन्जी के अनुसार यदि हम स्वयं सुख के विषय में सोचते हैं तो हम लगभग निश्चय ही उसको खो देंगे। दूसरी ओर यदि हम अपनी इच्छाओं को वस्तुगत साध्यों की ओर मोड़ते हैं तो सुख स्वयं आता है। 

(4) जड़वादी आधार - मनोवैज्ञानिक सुखवाद जड़वादी तत्व दर्शन पर आधारित है। इस तत्व दर्शन का पर्याप्त खण्डन किया जा चुका है। 

(5) सुख की एकांगी व्याख्या - सुखवादियों ने सुख की एकांगी व्याख्या की है केवल ऐन्द्रिक सुख ही एकमात्र सुख नहीं है न ही वह सर्वोत्तम सुख है, व्यक्ति का बौद्धिक विकास जितना होगा उतना ही अधिक वह सुखी होगा।

(6) बुद्धि इन्द्रियों की दासी - सुखवादियों ने बुद्धि के महत्व को समझा तो है परन्तु उसको इन्द्रियों की दासी बनाना चाहा। बुद्धि तथा भावनाओं के समुचित सामंजस्य द्वारा ही जीवन में सुख प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त अन्य आलोचनाएँ निम्नवत् हैं -

1. अव्यावहारिकता
2 अनैतिकता
3. सार्वभौम सिद्धान्त की अनुपस्थिति
4. सुखवाद एकांगी है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- गीता में वर्णित स्थितप्रज्ञ की अवधारणा की विवेचना कीजिए।
  2. प्रश्न- गीता में प्रतिपादित लोक संग्रह की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  3. प्रश्न- गीता के नैतिक या आदर्श सिद्धान्त का संक्षिप्त विश्लेषण कीजिए।
  4. प्रश्न- गीता के निष्काम कर्म की विस्तारपूर्वक व्याख्या कीजिए।
  5. प्रश्न- गीता में वर्णित गुण की विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- गीता में प्रतिपादित स्वधर्म की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  7. प्रश्न- गीता में वर्णित योग शब्द की विवेचना कीजिए।
  8. प्रश्न- गीता में वर्णित वर्ण एवं आश्रम का विवेचन कीजिए।
  9. प्रश्न- स्थितप्रज्ञ के लक्षण क्या हैं? क्या मनुष्य जीवन में इस स्थिति को प्राप्त कर सकता है? संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  10. प्रश्न- निष्काम कर्मयोग का परिचय दीजिए।
  11. प्रश्न- गीता में प्रवृत्ति और निवृत्ति से आप क्या समझते हैं?
  12. प्रश्न- कर्म के सिद्धान्त का महत्व बताइए।
  13. प्रश्न- कर्म सिद्धान्त के दोष बताइए।
  14. प्रश्न- कर्मयोग के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- लोक संग्रह पर टिप्पणी लिखिए।
  16. प्रश्न- भगवद्गीता में 'लोकसंग्रह के आदर्श' की विवेचना कीजिए।
  17. प्रश्न- पुरुषार्थ के अर्थ एवं महत्व की विवेचना कीजिए।
  18. प्रश्न- पुरुषार्थ की अवधारणा व विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।
  19. प्रश्न- सामाजिक परिवर्तन के सिद्धान्त के रूप में पुरुषार्थ की व्याख्या कीजिए।
  20. प्रश्न- विभिन्न पुरुषार्थ की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
  21. प्रश्न- पुरुषार्थ का विश्लेषण कीजिए।
  22. प्रश्न- पुरुषार्थ में सन्निहित मानवीय मूल्यों के अन्तर्सम्बन्ध की व्याख्या कीजिए।
  23. प्रश्न- पुरुषार्थ किसे कहते हैं?
  24. प्रश्न- धर्म किसे कहते हैं?
  25. प्रश्न- अर्थ किसे कहते हैं?
  26. प्रश्न- काम किसे कहते हैं?
  27. प्रश्न- धर्म पुरुषार्थ का जीवन में क्या महत्व है?
  28. प्रश्न- भारतीय नीतिशास्त्र में 'पुनर्जन्म के सिद्धान्त' की व्याख्या कीजिए।
  29. प्रश्न- धर्म-दर्शन के स्वरूप परिभाषा दीजिए तथा इसके क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए इसकी समस्याओं का विश्लेषण कीजिए।
  30. प्रश्न- धर्म-दर्शन एवं धर्म के परस्पर सम्बन्धों का विश्लेषणात्मक विवेचन कीजिए।
  31. प्रश्न- धर्म-दर्शन के स्वरूप की व्याख्या कीजिए। यह ईश्वरशास्त्र से किस प्रकार भिन्न है?
  32. प्रश्न- धर्म और दर्शन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  33. प्रश्न- धर्म का क्या अभिप्राय है? सामान्य धर्म के लिए मनुस्मृति में किन मानवीय गुणों का उल्लेख किया गया है?
  34. प्रश्न- विशिष्ट धर्म किसे कहते हैं? इसके प्रमुख स्वरूपों की व्याख्या कीजिए।
  35. प्रश्न- सामान्य धर्म और विशिष्ट धर्म में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  36. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र से आप क्या समझते हैं? व्याख्या कीजिए।
  37. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र के पंचमहाव्रत सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  38. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र के अणुव्रत सिद्धान्त का विवेचना कीजिए।
  39. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र की तात्विक पृष्ठभूमि का विवेचन कीजिए।
  40. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
  41. प्रश्न- परमश्रेय की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  42. प्रश्न- जैन नीतिशास्त्र में 'त्रिरत्न' की अवधारणा की विवेचन कीजिए।
  43. प्रश्न- बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग की व्याख्या कीजिए।
  44. प्रश्न- 'बोधिसत्व' किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
  45. प्रश्न- निर्वाण के स्वरूप का विवेचन कीजिए।
  46. प्रश्न- 'अर्हत्' पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  47. प्रश्न- बुद्ध के नीतिशास्त्र में साधन विचार का विवेचन कीजिए।
  48. प्रश्न- बौद्ध के नीतिशास्त्र सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  49. प्रश्न- गांधीवाद से आप क्या समझते हैं? राज्य के कार्यक्षेत्र के सम्बन्ध में महात्मा गांधी की विचारधारा का वर्णन कीजिए।
  50. प्रश्न- गांधीवादी दर्शन का मूल आधार धर्म (सत्य और अहिंसा) था, संक्षेप में स्पष्ट करें।
  51. प्रश्न- गांधी जी की कार्य पद्धति पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  52. प्रश्न- सत्याग्रह से आप क्या समझते हैं संक्षेप में समझाइये?
  53. प्रश्न- महात्मा गाँधी द्वारा प्रतिपादित ट्रस्टीशिप सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  54. प्रश्न- गाँधी जी के सात सामाजिक पाप कौन-से हैं?
  55. प्रश्न- गाँधी जी के एकादश व्रत कौन-से हैं? व्याख्या कीजिए।
  56. प्रश्न- नीतिशास्त्र से आप क्या समझते हैं? परिभाषा देते हुए इसका अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  57. प्रश्न- नीतिशास्त्र मानवशास्त्र से किस तरह जुड़ा है? स्पष्ट कीजिये।
  58. प्रश्न- नीतिशास्त्र की विषय-वस्तु क्या है? स्पष्ट कीजिए।
  59. प्रश्न- नीतिशास्त्र से क्या अभिप्राय है? इसकी प्रकृति एवं क्षेत्र बताते हुए भारतीय एवं पाश्चात्य नीतिशास्त्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  60. प्रश्न- नीतिशास्त्र की प्रणालियों पर एक विस्तृत निबन्ध लिखिए।
  61. प्रश्न- टेलीलॉजिकल नैतिकता और कर्तव्य आधारित नैतिकता का क्या अर्थ है? इन दोनों में अन्तर बताइए।
  62. प्रश्न- कान्ट के नैतिक सिद्धान्त को समझाइए।
  63. प्रश्न- नैतिक विकास का क्या अर्थ है? नैतिक विकास के चरणों का उल्लेख कीजिए।
  64. प्रश्न- नीतिशास्त्र एक आदर्श निर्देशक सिद्धान्त है। व्याख्या कीजिए।
  65. प्रश्न- भारतीय नीतिशास्त्र को प्राथमिक जड़े कहाँ मिलती हैं? स्पष्ट कीजिए।
  66. प्रश्न- क्या नीतिशास्त्र एक विज्ञान है?
  67. प्रश्न- नैतिक तथा नैतिक-शून्य कर्म क्या है? व्याख्या कीजिए।
  68. प्रश्न- गीता के निष्काम कर्म की अवधारणा की व्याख्या कीजिए और उसकी काण्ट के कर्तव्य की अवधारणा से तुलना कीजिए।
  69. प्रश्न- नैतिक कर्म तथा नैतिक-शून्य कर्म में अन्तर लिखिए।
  70. प्रश्न- ऐच्छिक तथा अनैच्छिक कर्मों से आप क्या समझते हैं?
  71. प्रश्न- ऐच्छिक व अनैच्छिक कर्म में अन्तर बताइए।
  72. प्रश्न- नैतिक निर्णय से आप क्या समझते हैं? इसका स्वरूप तथा विशेषताएँ बताइए।
  73. प्रश्न- क्या नैतिक निर्णय कर्मों के परिणाम के आधार पर होता है? विवेचना कीजिए।
  74. प्रश्न- नैतिक निर्णय एवं अन्य निर्णयों में क्या अन्तर है?
  75. प्रश्न- 'साध्यों का साम्राज्य।' व्याख्या कीजिए।
  76. प्रश्न- नैतिक चेतना से आप क्या समझते हैं?
  77. प्रश्न- नैतिक चेतना के मुख्य तत्व बताइए।
  78. प्रश्न- नैतिक परिस्थिति से आपका क्या तात्पर्य है?
  79. प्रश्न- नैतिक परिस्थिति के लक्षण बताइए।
  80. प्रश्न- नैतिक निर्णय से आप क्या समझते हैं? साधन व साध्य का नीतिशास्त्र में क्या महत्व है?
  81. प्रश्न- नैतिक निर्णय एवं तार्किक निर्णय में अंतर क्या है?
  82. प्रश्न- क्या साध्य साधन को प्रमाणित करता है?
  83. प्रश्न- नैतिक निर्णय की आवश्यक मान्यताएँ क्या हैं? व्याख्या कीजिए।
  84. प्रश्न- नैतिकता की मान्यताओं की व्याख्या कीजिए।
  85. प्रश्न- काण्ट द्वारा प्रतिपादित नैतिक मान्यताओं का वर्णन कीजिए।
  86. प्रश्न- नैतिकता में किसका प्राधिकार है "चाहिए" का या आवश्यक का।
  87. प्रश्न- अनैतिक कर्म क्या है? व्याख्या कीजिए।
  88. प्रश्न- सुखवाद से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
  89. प्रश्न- मनोवैज्ञानिक सुखवाद से आप क्या समझते हैं? समीक्षा कीजिए।
  90. प्रश्न- प्राचीन सुखवाद की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  91. प्रश्न- विकासवादी सुखवाद क्या है?
  92. प्रश्न- उपयोगितावाद के लिये सिजविक की क्या युक्तियाँ हैं? व्याख्या कीजिए।
  93. प्रश्न- बैन्थम के उपयोगितावाद की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
  94. प्रश्न- बैंन्थम के स्थूल परसुखवाद की समीक्षात्मक विवेचना कीजिए।
  95. प्रश्न- मिल के परिष्कृत उपयोगितावाद का आलोचनात्मक विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  96. प्रश्न- मिल के परिष्कृत परसुखवाद की समीक्षात्मक विवेचना कीजिए।
  97. प्रश्न- उपयोगितावाद एवं अन्तःअनुभूतिवाद के सापेक्षिक गुणों का संकेत कीजिए।
  98. प्रश्न- कर्मवाद का सिद्धान्त भारतीय दर्शन का मुख्य स्तम्भ है। व्याख्या कीजिए।
  99. प्रश्न- मिल के उपयोगितावाद की प्रमुख विशेषताएं क्या है?
  100. प्रश्न- "सुखवाद के विरोधाभास" को स्पष्ट कीजिए।
  101. प्रश्न- मनोवैज्ञानिक एवं नैतिक सुखवाद में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  102. प्रश्न- नैतिक सिद्धान्त के रूप में अन्तः प्रज्ञावाद का विवेचन कीजिए।
  103. प्रश्न- रसेन्द्रियवाद क्या है? विवेचन कीजिए।
  104. प्रश्न- दार्शनिक अन्तःप्रज्ञावाद का समीक्षात्मक विवेचन कीजिए।
  105. प्रश्न- बटलर के अन्तःकरणवाद या अन्तःप्रज्ञावाद सिद्धान्त का विवेचन कीजिए।
  106. प्रश्न- नैतिक गुण के विषय में अन्तः प्रज्ञावाद के विचार का विवेचन कीजिए।
  107. प्रश्न- अदार्शनिक अन्तःप्रज्ञावाद का विवेचन कीजिए।
  108. प्रश्न- काण्ट के अहेतुक आदेश के सिद्धान्त का आलोचनात्मक विवेचन कीजिए।
  109. प्रश्न- बुद्धिवाद या कठोरतावाद तथा सुखवाद क्या है? वर्णन कीजिए।
  110. प्रश्न- स्टोइकवाद क्या है? व्याख्या कीजिए।
  111. प्रश्न- मध्यकालीन बुद्धिवाद या ईसाई वैराग्यवाद की व्याख्या कीजिए।
  112. प्रश्न- काण्ट के कठोरतावाद के रूप में आधुनिक बुद्धिवाद की व्याख्या कीजिए।
  113. प्रश्न- काण्ट द्वारा प्रतिपादित नैतिक सूत्र का आलोचनात्मक परिचय दीजिए।
  114. प्रश्न- काण्ट के नैतिक सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
  115. प्रश्न- काण्ट के नीतिशास्त्र की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए एवं गीता के निष्काम कर्म से इसकी तुलना कीजिए।
  116. प्रश्न- काण्ट के बुद्धिवादी नीतिशास्त्र का समीक्षात्मक मूल्यांकन कीजिए।
  117. प्रश्न- काण्ट के अनुसार निरपेक्ष आदेश “Categorical Imprative” की व्याख्या कीजिए।
  118. प्रश्न- दण्ड के सिद्धान्त से आप क्या समझते हैं? दण्ड के प्रतिशोधात्मक सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  119. प्रश्न- दण्ड के सुधारात्मक सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए। क्या मृत्युदण्ड उचित है? विवेचना किजिये।
  120. प्रश्न- दण्ड के विभिन्न सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए।
  121. प्रश्न- दण्ड का अर्थ तथा उद्देश्य क्या है?
  122. प्रश्न- दण्ड का दर्शन क्या है?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book